IND vs NZ ODI Schedule: श्रेयस अय्यर ने 3-2 से टी20 सीरीज अपने नाम किया। अब टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में 5 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से ऑकलैंड में होने जा रही है। यह मैच भारतीय समयनुसार सुबह 7.30 बदे शुरू होगा। सबसे खास बात यह है कि वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बड़ा क्राउड पुलर विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में होंगे। दोनों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। आखिरी बार जब दोनों टीम वनडे सीरीज में भिड़ी थी भारत को 1-2 से सीरीज गंवाना पड़ा था। 2018-19 के बाद यह टीम इंडिया की पहली 5 मैच की वनडे सीरीज होगी। पिछली बार भारत ने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की वनडे सीरीज खेली थी जहां उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया कीवी के साथ भिड़ने के तैयार है। खास बात यह है कि रोहित और विराट शानदार फॉर्म में हैं। पिछले सीरीज में रोहित ने 225 रन बनाए थे जबकि विराट ने 139 रन की शतकीय पारी खेली थी।
भारत-न्यूजीलैंड वनडे शेड्यूल (साभार-X)
5 मैच की सीरीज दो कप्तान
5 मैच की सीरीज में टीम इंडिया दो कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। पहले तीन मुकाबले में टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी जबकि बाकी दो मुकाबले में अय्यर लीड करेंगे। गिल की जगह तिलक वर्मा को वनडे टीम में शामिल किया गया है। गिल उसके बाद दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज से दूर रखा गया है।
हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो इस फॉर्मेट में अब तक दोनों टीम 123 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है। 63 में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 52 में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। 7 मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है।
भारत-न्यूजीलैंड वनडे, टॉप-5 रनबाज
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की बात करें तो टॉप-5 कीवी बल्लेबाजों को जलवा रहा है। विराट कोहली 36 मैच में 1897 रन बनाकर लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। 1750 रन के साथ सचिन तेंदुलकर दूसरे जबकि 1385 रन के साथ रॉस टेलर तीसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। जवागल श्रीनाथ 51 विकेट के साथ टॉप पर हैं। 38 विकेट लेकर टिम साउदी न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल (IND vs NZ ODI Schedule)
| तारीख | मैच | वेन्यू |
| 4 नवंबर | पहला वनडे | ईडेन पार्क ऑकलैंड |
| 7 नवंबर | दूसरा वनडे | हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन |
| 10 नवंबर | तीसरा वनडे | सेडॉन पार्क, हैमिल्टम |
| 13 नवंबर | चौथा वनडे | बे-ओवल, तोरंगा |
| 15 नवंबर | पांचवां वनडे | बे-ओवल, तोरंगा |
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम (India ODI Squad)-
पहले तीन ODI मैचों के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), आकिब नबी।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
