INDIA vs NEW ZEALAND 3rd T20I: आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानिए मैच से जुड़ी अहम बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 22, 2022, 06:00 AM IST

India vs New Zealand 3rd T20I match preview: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मंगलवार को नेपियर में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान संभालेगी। न्‍यूजीलैंड अपनी साख बचाने के लिए मैदान संभालेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच
  • भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी
  • न्‍यूजीलैंड की टीम सीरीज बराबर करने का प्रयास करेगी

नेपियर: भारत को अपने रवैये में आमूलचूल बदलाव करने की जरूरत है, लेकिन एक बार फिर सवाल यही उठता है कि क्या टीम मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उमरान मलिक और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को मौका देगी या नहीं। टी20 विश्व कप में एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद संभावना थी कि भारत कुछ अन्य खिलाड़ियों को आजमाएगा, लेकिन अगर दूसरे टी20 के टीम संयोजन को देखें तो संकेत मिलते हैं कि टीम शून्य से शुरुआत करने को लेकर झिझक रही है।

surya

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच प्रीव्‍यू

सूर्यकुमार यादव के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन को छोड़ दें तो भारतीय टीम को रविवार को एक बार फिर 160 रन का स्कोर खड़ा करने में जूझना पड़ता जो ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्व कप की याद दिलाता है जहां भारतीय टीम बड़े स्कोर खड़े करने में विफल हो रही थी। पावर प्ले में भारत का रवैया बड़ी चिंता का सबब है। दूसरे टी20 में शीर्ष क्रम में इशान किशन के साथ ऋषभ पंत को आजमाया गया, लेकिन वांछित नतीजे नहीं मिले। पंत के स्तर को देखते हुए सीरीज के अंतिम मैच में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

End of Feed