IND Vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत को मिली तीसरे वनडे में 41 रन से हार, न्यूजीलैंड ने 37 साल में भारतीय सरजमीं पर जीती पहली वनडे सीरीज
India vs New Zealand Match Highlights: शुभनम गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।
India vs New Zealand 3rd ODI Match Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में 41 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल की 137 और ग्लेन फिलिप्स की 106 रन की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने 124(108) रन की पारी खेली। उनके आउट होते ही भारतीय पारी ढर गई। 178 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद दूसरे छोर पर टिके विराट का साथ हर्षित राणा ने दिया और टीम की जीत की संभावनाओं को बनाए रखा। हर्षित राणा ने 52(43) और नीतीश रेड्डी ने 53(57) रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए जैक फॉक्स और क्रिस्टन क्लार्क ने 3-3 विकेट लिए। दो सफलता जेडेन लेनेक्स ने लिए। एक सफलता काइल जैमीसन को मिली। न्यूजीलैंड की टीम 37 साल में भारत के खिलाफ उसके घर पर पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने में सफल रही।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की आतिशी शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। 7 गेंद में 5 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद फॉर्म में चल रहे डेरिल मिचेल ने विल यंग और ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर टीम की वापसी शानदार वापसी कराई। चौथे विकेट के लिए मिचेल और फिलिप्स ने 219 रन की साझेदारी करके टीम को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। मिचेल ने 137 और फिलिप्स ने 106 रन की पारी खेली। वहीं विल यंग ने 30 और माइकल ब्रेसवेल ने 28 रन का योगदान दिया। भारत के लिए 3-3 विकेट अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के खाते में गया। एक-एक विकेट कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के खाते में गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेला जा रहा है। वडोदरा में में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की थी इसके बाद राजकोट में दूसरे मैच में न्यजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऐसे में अब सीरीज में हार जीत का फैसला इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। कीवी टीम सीनियर खिलाड़ियों के बगैर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसकी नजर भारत में 37 साल में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने पर है। वहीं टीम इंडिया अपना अजेय रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे मेंदोनों टीमों के बीच इस मुकाबले को जीतने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंटिया ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और अर्शदीप को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका दिया है।
India vs New Zealand 3rd ODI Highlights:
- भारत ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला।
- अर्शदीप सिंह को मिला प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका।
- पहले ओवर की चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, माइकल ब्रेसवेल को अर्शदीप ने किया बोल्ड, नहीं खोल पाए खाता।
- दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने डेवोन कॉन्वे को कराया रोहित के हाथ कैच, न्यूजीलैंड ने 5 रन पर गंवाए 2 विकेट।
- विल यंग और डेरिल मिचेल ने संभाला, पहुंचाया 10.1 ओवर में न्यूजीलैंड को 50 रन के पार।
- यंग और मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद में हुई अर्धशतकीय साझेदारी।
- 21 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड।
- डेरिल मिचेल ने पूरा किया 56 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक। सीरीज में पूरी की 50+ रन की पारियों की हैट्रिक।
- चौथे विकेट के लिए पूरी की ग्लेन फिलिप्स के साथ 65 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी।
- मिचेल और फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 105 गेंद में पूरी हुई। साझेदारी में मिचेल ने 56 और फिलिप्स ने 44 रन का योगदान दिया।
- ग्लेन फिलिप्स ने 53 गेंद में पूरा किया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा।
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम (India and New Zealand ODI Squads)
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बदोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।
