T20 World Cup 2022: कोहली, रोहित और सूर्या के तूफान में उड़ी नीदरलैंड टीम, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत
India vs Netherlands in T20 World Cup 2022: भारत का टी20 विश्व कप 2022 में विजयी अभियान जारी है। भारत ने सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान को हराने के बाद गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ 56 रन से जीत दर्ज की। रोहित ब्रिगेड ने सि़डनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए मैच में 179/2 का स्कोर खड़ा किया और फिर नीदरलैंड को 123/9 पर रोक दिया। नीदरलैंड की शुरुआथ खराब रही, जिससे टीम उबर नहीं पाई। नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन टिम प्रिंगल (20) ने बनाए। वहीं, भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और आर अश्विन ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद शमी ने एक शिकार किया। इससे पहले, भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के दम पर नाबाद 62 रन की पारी खेली। कोहली ने तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 95 रन की अटूट साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के के जरिए 51 रन जुटाए। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 53 रन जोड़े। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के मारे।
भारत ने नीदरलैंड को रौंदा
20 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 123/9, वाइड-3, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन।
IND vs NED LIVE: बीक-क्लासेन ने गंवाया विकेट
India vs Netherlands Live Score: 18 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 101/9, वाइड-3, लेग बाई-2, नो-बॉल-1, रन। शरीज अहमद 8* और पॉल वैन मीकेरेन 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: नीदरलैंड का सातवां विकेट गिरा
India vs Netherlands Live Score: 17 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 96/7, वाइड-3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, रन। लोगॉन वैन बीक 0* और शरीज अहमद 7* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: प्रिंगल बने शमी का शिकार
India vs Netherlands Live Score: 16 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 87/6, वाइड-3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, रन। स्कॉट एडवर्ड्स 3* और लोगॉन वैन बीक 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: 99 रन की जरूरत
India vs Netherlands Live Score: 15 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 81/5, वाइड-3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, रन। टिम प्रिंगल 14* और स्कॉट एडवर्ड्स 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NED LIVE: एकरमैन-कूपर हुए आउट
India vs Netherlands Live Score: 13 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 64/5, वाइड-3 रन। टिम प्रिंगल 1* और स्कॉट एडवर्ड्स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NED LIVE: नीदरलैंड 60 के पार
India vs Netherlands Live Score: 12 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 62/3, वाइड-3 रन। कोलिन एकरमैन 17* और टॉम कूपर 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NED LIVE: बास डी लीड्ल लौटे पवेलियन
India vs Netherlands Live Score: 10 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 51/3, वाइड-2 रन। कोलिन एकरमैन 13* और टॉम कूपर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NED LIVE: गेंदबाजी के लिए आए अश्विन
India vs Netherlands Live Score: 9 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 47/2, वाइड-2 रन। बास डी लीड्ल 16* और कोलिन एकरमैन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NED LIVE: अक्षर का अच्छा ओवर
India vs Netherlands Live Score: 8 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 41/2, वाइड-2 रन। बास डी लीड्ल 15* और कोलिन एकरमैन 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NED LIVE: हार्दिक ने दिए 9 रन
India vs Netherlands Live Score: 7 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 36/2, वाइड-2 रन। बास डी लीड्ल 12* और कोलिन एकरमैन 5* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: पावर प्ले हुआ खत्म
India vs Netherlands Live Score: 6 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 27/2, वाइड-1 रन। बास डी लीड्ल 7* और कोलिन एकरमैन 2* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: मैक्स ओ' दाउद हुए बोल्ड
India vs Netherlands Live Score: 5 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 22/2, वाइड-1 रन। बास डी लीड्ल 3* और कोलिन एकरमैन 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: शमी को मिली गेंद
India vs Netherlands Live Score: 4 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 19/1, वाइड-1 रन। मैक्स ओ' दाउद 16* और बास डी लीड्ल 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: विक्रमजीत सिंह आउट
India vs Netherlands Live Score: 3 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 11/1, वाइड-1 रन। मैक्स ओ' दाउद 9* और बास डी लीड्ल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: अर्शदीप सिंह ने दिए 11 रन
India vs Netherlands Live Score: 2 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 11/0, वाइड-1 रन। मैक्स ओ' दाउद 9* और विक्रमजीत सिंह 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: नीदरलैंड की पारी शुरू
India vs Netherlands Live Score: 1 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 0/0, मैक्स ओ' दाउद *0 और विक्रमजीत सिंह 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: भारत ने दिया 180 रन का लक्ष्य
India vs Netherlands Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/2, लेग बाई-1, वाइड-3 रन।
IND vs NED LIVE: मीकेरेन ने दिए 8 रन
India vs Netherlands Live Score: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 162/2, लेग बाई-1, वाइड-3 रन। विराट कोहली 54* और सूर्यकुमार यादव 42* क्रीज पर हैं।
IND vs NED LIVE: भारतीय टीम 150 रन के पार
India vs Netherlands Live Score: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/2, लेग बाई-1, वाइड-3 रन। विराट कोहली 53* और सूर्यकुमार यादव 35* क्रीज पर हैं।
