'मिशन फाइनल' के साथ दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-इंग्‍लैंड, जानें मैच से जुड़ी अहम बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 10, 2022, 06:00 AM IST

India vs England 2nd semi final, t20 world cup 2022: भारत और इंग्‍लैंड के बीच एडिलेड ओवल पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। भारत-इंग्‍लैंड में से जो विजेता होगा, उसका 13 नवंबर को फाइनल में मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल एडिलेड में खेला जाएगा
  • भारत-इंग्‍लैंड के विजेता का सामना फाइनल में पाकिस्‍तान से होगा
  • भारतीय टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर थी जबकि इंग्‍लैंड अपने ग्रुप में दूसरे स्‍थान पर था

एडिलेड: खिताब से दो कदम दूर भारतीय टीम गुरुवार को यहां टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से खेलेगी तो गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी। ग्रुप चरण में भारत ने इंग्लैंड से बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन अब वह बीती बात हो गई है। इंग्लैंड के स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स पहले ही स्वीकार कर चुके हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। भारतीय टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि जोस बटलर और स्टोक्स सेमीफाइनल मैच में फॉर्म में नहीं लौटे।

विराट कोहली

आईसीसी टूर्नामेंटों में पिछले कुछ साल का इतिहास भी भारत के पक्ष में नहीं है। भारतीय टीम 2013 के बाद से आखिरी दो चरण की बाधा पार नहीं कर सकी है। वह 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल में और 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गई। रोहित शर्मा ने ये सारे मैच खेले हैं, लेकिन वह कप्तान नहीं थे तो कप्तानी के सबसे अहम दौर पर अतीत का कोई बोझ उनके सीने पर नहीं है।

End of Feed