IND vs ENG 5th test Day 4 Highlights: रोमांचक मोड़ पर ओवल टेस्ट, भारत को जीत के लिए 4 विकेट तो इंग्लैंड को 35 रन की दरकार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट भी आखिरी दिन पर पहुंच गया है। मैच में जीत के लिए इंग्लैंड को 35 रन चाहिए वहीं भारत को जीत के लिए 4 विकेट की दरकार है। जानिए कैसा रहा चौथे दिन के खेल का हाल?

लंदन: हैरी ब्रुक (98 गेंद में 111 रन) और जो रूट (152 गेंद में 105 रन) की शतकीय पारियों के बाद दिन के आखिरी सत्र में प्रसिद्ध कृष्णा (109 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (95 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का आखिरी टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। श्रृंखला में 2-1 से आगे इंग्लैंड ने जीत के लिए ओवल मैदान पर रिकॉर्ड 374 रन का पीछा करते हुए रविवार को चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिये हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी जबकि भारत को चार विकेट की दरकार है।

IND vs ENG 5th Test Day Four Highlights

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट चौथा दिन हाईलाइट्स (फोटो क्रेडिट AP)

बारिश की वजह से जल्दी खत्म हुआ खेल

दिन के आखिरी सत्र में अंपायरों ने लाइट मीटर से प्राकृतिक रोशनी को मापने के बाद खेल को रोकने का इशारा किया। खिलाड़ियों के मैदान से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद तेज बारिश होने लगी और मैदानकर्मियों को पिच को कवर से ढकना पड़ा। इस समय जैमी स्मिथ दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जबकि जैमी ओवरटन ने खाता नहीं खोला था। अंपायरों ने शाम के छह बजे (स्थानीय समय) दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी।

End of Feed