IND vs CAN Florida Weather Live Update: क्या बारिश के चलते रद्द हो जाएगा भारत-कनाडा मैच? यहां देखें वेदर अपडेट

India vs Canada T20 World Cup 2024 Weather (भारत बनाम कनाडा मैच की पिच, वेदर रिपोर्ट, टी20 वर्ल्ड कप मैच रिपोर्ट ) Ind vs CAN Pitch Report Today Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 32वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना कनाडा से होने वाला है। मैच का आयोजन फ्लोरिडा में होने वाला है जहां का मौसम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं कि फ्लोरिडा का मौसम कैसा रहने वाला है।

India vs Canada T20 World Cup 2024 Weather (भारत बनाम कनाडा मैच की पिच, वेदर रिपोर्ट, टी20 वर्ल्ड कप मैच रिपोर्ट ) Ind vs CAN Pitch Report Today Live Updates: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के 32वें मैच में भारत का सामना कनाडा से होगा। यह मैच 15 जून को रात को 8:30 बजे फ्लोरिडा के लॉडरहिल में ब्रोवार्ड पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट का पहला मैच आयरलैंड, दूसरा मैच पाकिस्तान और तीसरा मैच यूएसए के खिलाफ जीतकर सुपर-8 दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।

IND vs CAN Weather.

भारत बनाम कनाडा

फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड के आसपास का मौसम पिछले दो दिनों से टी20 विश्व कप में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है। शुक्रवार को आयरलैंड के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के मुकाबले के दौरान बारिश ने सुनिश्चित किया कि मेजबान टीम ने पाकिस्तान को पछाड़कर भारत के साथ सुपर 8 में जगह बनाई। अब भारत को शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में कनाडा से भिड़ने पर कुछ और कमियों को दूर करने की उम्मीद है। हालांकि फ्लोरिडा के मौसम ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है।

End of Feed