LIVEIND vs BAN 1st Test: पहले दिन लड़खड़ाकर संभली टीम इंडिया, पुजारा-अय्यर ने मुश्किल हालात में संभाला मोर्चा

IND vs BAN 1st Test: पहले दिन लड़खड़ाकर संभली टीम इंडिया, पुजारा-अय्यर ने मुश्किल हालात में संभाला मोर्चा
India vs Bangladesh 1st Test, Day 1 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में 90 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। बुधवार को स्टंप्स के समय श्रेयस अय्यर 169 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद थे। वह अपनी पारी में 10 चौके जड़ चुके हैं। अय्यर ने मुश्किल हालात में चेतेश्वर पुजारा (203 गेंदों में 90) के साथ पांचवें विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम एक समय 112 के कुल स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर जूझ रही थी। केएल राहुल (22), शुभमन गिल (20) और विराट कोहली (1) कुछ खास नहीं कर पाए। अक्षर पटेल (14) का बल्ला नहीं चला। ऋषभ पंत ने 45 गेंदों में 46 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने तीन जबकि महेदीन हसन मिराज ने दो विकेट चटकाए। खालिद अहमद ने एक शिकार किया।
पहले दिन का खेल खत्म
चट्टोग्राम टेस्ट के पहले दिन का खत्म हो गया है। भारत ने बुधवार को स्टंप्स के समय 90 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 278 रन जुटाए। श्रेयस अय्यर 169 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल (26 गेंदों में 14) दिन की आखिरी गेंद पर मेहदी का शिकार बने। अक्षर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौटे।
IND vs BAN LIVE: शतक से चूके चेतेश्वर पुजारा
भारत को पांचवां झटका चेतेश्वर पुजारा के तौर पर लगा है। पुजारा ने टिककर बल्लेबाजी मगर वह 19वां शतक टेस्ट नहीं जड़ पाए। उन्होंने 203 गेंदों में 11 चौकों की बदौलत 90 रन की पारी खेली। पुजारा की पारी का अंत तैजुल इस्लाम ने 85वें ओवर में किया। वह दूसरी गेंद पर डिफेंस करने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए अय्यर के साथ 149 रन की साझेदारी की।
India vs Bangladesh Test Live Score: 85 ओवर के बाद भारत का स्कोर 261/5, लेग बाई-1, नो-बॉल-2 रन। श्रेयस अय्यर 70* और अक्षर पटेल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: अय्यर को मिला जीवनदान
अय्यर को इबादत द्वारा डाले गए 84वें ओवर में जीवनदान मिला। अय्यर ने दूसरी गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन गेंद ऑफ स्टंप से जा टकराई। हालांकि, लाइट जली लेकिन बेल नहीं गिरी। ऐसे में अंपायर ने अय्यर को आउट नहीं दिया।
India vs Bangladesh Test Live Score: 84 ओवर के बाद भारत का स्कोर 260/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 90* और श्रेयस अय्यर 78* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारतीय टीम 250 पर
भारतीय टीम ने 250 रन का आंकड़ा छू लिया है। भारत ने 477 गेंदों में यह रन जुटाए। मेहदी ने 80वें ओवर में 4 रन दिए। अय्यर ने तीसीर गेंद पर डीप कवर प्वाइंग की दिशा में चौका बटोरा।
India vs Bangladesh Test Live Score: 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर 250/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 87* और श्रेयस अय्यर 72* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: पुजारा ने लगाया चौका
तैजुल इस्लाम ने 75वें ओवर में 5 रन दिए। अय्यर ने तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला। वहीं, पुजारा ने पांचवीं गेंद पर अपने हाथ खोले। उन्होंने लेग स्टंप के बाहर आई लेंथ गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका लगाया।
India vs Bangladesh Test Live Score: 75 ओवर के बाद भारत का स्कोर 236/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 78* और श्रेयस अय्यर 67* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: 70 ओवर का खेल हुआ पूरा
पुजारा और अय्यर दमदार अंदाज में पिच पर खूंटा गाड़कर खड़े हैं। दोनों ने 28 ओवरों से बांग्लादेशी खेमे को खुश होने के कोई मौका नहीं दिया है। शाबिक ने 70वें ओवर में 4 रन खर्च किए। अय्यर ने पांचवीं गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।
India vs Bangladesh Test Live Score: 70 ओवर के बाद भारत का स्कोर 222/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 68* और श्रेयस अय्यर 63* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: पुजारा-श्रेयस ने जोड़े 100 रन
पुजारा और अय्य के बीच पांचवें विकेट के लिए 100 रन से अधिक की पार्टनरशिप पूर हो चुकी है। दोनों ने 213 गेंदों में यह रन जोड़े। तैजुल इस्लाम ने 68वें ओवर में 7 रन दिए। अय्यर ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।India vs Bangladesh Test Live Score: 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर 216/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 67* और श्रेयस अय्यर 58* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी कंप्लीट
श्रेयस अय्यर ने भी फिफ्टी ठोक दी है। अय्यर ने 63वें ओवर में शाकिब के खिलाफ चौका लगाकर अर्धशतक कंप्लीट किया। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा पचासा है। अय्यर और पुजारा के बीच 90 रन की साझेदारी हो गई है।
India vs Bangladesh Test Live Score: 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 61* और श्रेयस अय्यर 51* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: पुजारा ने जड़ा अर्धशतक
चेतेश्व पुजारा ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 125 गेंदों में पचासा पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर की 34वीं फिफ्टी है। पुजारा ने 60वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चौका लगाया।
India vs Bangladesh Test Live Score: 60 ओवर के बाद भारत का स्कोर 194/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 58* और श्रेयस अय्यर 45* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: तीसरे सत्र के खेल का आगाज
तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इबादत हुसैन ने 57वें ओवर में 4 रन खर्च किए। पुजार ने पांचवीं गेंद पर अपने हाथ खोले। उन्होंने कवर प्वाइंट की दिशा में चौका निकाला।
India vs Bangladesh Test Live Score: 57 ओवर के बाद भारत का स्कोर 178/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 46* और श्रेयस अय्यर 41* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: दूसरे सत्र का खेल खत्म
पहले सेशन की तुलना में भारत के लिए दूसरा सत्र बेहतर रहा। भारत ने इस दौरान 85 रन जोड़े और महज एक विकेट खोया। ऋषब पंत (46) अर्धशतक से चूक गए। टीम ब्रेक के समय भारत का स्कोर 56 ओवर में 174/4 है। चेतेश्वर पुजारा 40* और श्रेयस अय्यर 36* रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs BAN LIVE: अर्धशतकीय साझेदारी हुई कंप्लीट
पुजारा और श्रेयस भारतीय पारी को बेहद संभलकर आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। पुजारा फिफ्टी के नजदीक पहुंच गए हैं। तैजुल ने 55वें ओवर में 2 रन दिए।
India vs Bangladesh Test Live Score: 55 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 40* और श्रेयस अय्यर 36* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: 50 ओवर का खेल समाप्त
भारतीय टीम की रनों की रफ्तार काफी सुस्त हो गई है। भारत पिछले 8 ओवर में एक भी बाउंड्री हासिल नहीं कर सका। शाकिब ने 50वें ओवर में केवल एक रन खर्च किया, जो पुजारा ने पहली गेंद पर बनाया।India vs Bangladesh Test Live Score: 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 39* और श्रेयस अय्यर 30* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत ने छुआ 150 का आंकड़ा
भारतीय टीम ने 150 का आंकड़ा पार लिया है। भारत ने 273 गेंदों में यह रन जुटाए। मेहदी ने 46वें ओवर में 6 रन खर्च किए। पुजारा ने तीसरी गेंद पर 3 जबकि अय्यर ने चौथी गेंद पर 2 और पांचवीं गेंद पर 1 रन बनाया।
India vs Bangladesh Test Live Score: 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 155/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 37* और श्रेयस अय्यर 27* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: 40 ओवर का खेल पूरा
40 ओवर का खेल पूरा हो गया है और भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पिछले सात ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई है। मेहदी ने अपने स्पैल के आठवें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। पुजारा ने एक और अय्यर दो रन जुटाए।
India vs Bangladesh Test Live Score: 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 128/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 27* और श्रेयस अय्यर 10* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: मेहदी का मेडन ओवर
मेहदी हसन मिराज ने 36वें के बाद 38वां ओवर भी मेडन डाला। उन्होंने दोनों ही ओवर में पुजारा को एक भी रन नहीं बनाने दिया। श्रेयस ने 37वें ओवर की चौथी गेंद पर निकाला और भारत को 125 रन तक पहुंचाया।
India vs Bangladesh Test Live Score: 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 125/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 26* और श्रेयस अय्यर 8* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: 35 ओवर का खेल समाप्त
भारतीय टीम 35 ओवर में 120 रन के पार पहुंच गई है। इबादत ने अपने स्पैल के 11वें ओवर में दो रन खर्च किए। श्रेयस अय्यर ने दूसरी गेंद पर डबल लिया।
India vs Bangladesh Test Live Score: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 123/4, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 26* और श्रेयस अय्यर 6* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: अर्धशतक से चूके ऋषभ पंत
भारतीय टीम को चौथा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने टिककर बैटिंग की लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 45 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 46 रन की पारी खेली। पंत को मेहदी ने 32वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। वह रूम बनाकर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनाकर लेकर स्टंप्स में घुस गई। उन्होंने चौथे विकेट के लिए पुजारा के साथ 64 रन की साझेदारी की।
India vs Bangladesh Test Live Score: 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/4, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 22* और श्रेयस अय्यर 4* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत का सैकड़ा कंप्लीट
भारत ने लड़खड़ाने के बाद अपना सैकड़ा बना लिया है। भारत ने 175 गेंदों में 100 रन पूरे कर लिए। मेहदी हसन मिराज ने 30वें ओवर में 4 रन दिए। पंत ने पहली गेंद पर पुल किया और डीप मिडविकेट की दिशा में चौका ठोका।
India vs Bangladesh Test Live Score: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100/3, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 20* और ऋषभ पंत 36* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। लंच के बाद पहला ओवर इबादत हुसैन ने डाला और 5 रन खर्च किए। पंत ने पहली गेंद पर सिंगल लिया जबकि पुजारा ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।
India vs Bangladesh Test Live Score: 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/3, नो-बॉल-1 रन। चेतेश्वर पुजारा 16* और ऋषभ पंत 30* क्रीज पर हैं।