IND vs BAN: बदली भारत और बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज की तारीख, आपसी सहमति से बनी बात

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे और टी20 सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह बाइलेटरल सीरीज सितंबर 2026 में खेले जाएंगे। यह फैसला दोनों बोर्ड की सहमति के साथ लिए गए।

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आपसी सहमति से भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त 2025 में निर्धारित वनडे और टी20 श्रृंखला को स्थगित कर सितंबर 2026 में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय दोनों बोर्डों के बीच चर्चा के बाद लिया गया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को ध्यान में रखा गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत का सितंबर 2026 में इस इस सीरीज के लिए स्वागत करने को उत्सुक है। इस दौरे का कार्यक्रम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।

ind vs ban t20i

भारत और बांग्लादेश वनडे और टी20 सीरीज (साभार-X)

भारत ने अपना आख़िरी वनडे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था। फाइनल में उसने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराकर जीत हासिल की थी। कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल में 76 रनों की विजयी पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता। बल्लेबाज़ी में श्रेयस अय्यर (पांच पारियों में 243 रन, औसत 48.60, दो अर्धशतक) और विराट कोहली (पांच मैचों में 218 रन, औसत 54.50, एक शतक और एक अर्धशतक) ने अहम पारियां खेलीं। गेंदबाज़ी में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (9 विकेट) ने शानदार काम किया था।

End of Feed