IND U19 Vs BAN U19 Live Cricket Streaming: कब और कहां देखें यह वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला

Under-19 World Cup 2024, India U19s vs Bangladesh U19s LIVE Score Streaming: भारतीय टीम उदय सराहन के नेतृत्व में अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 20 जनवरी को करेगी। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का आगाज
  • भारत और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने
  • कब और कहां देख सकते हैं यह मुकाबला

Under-19 World Cup 2024, India U19s vs Bangladesh U19s LIVE Score Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज साउथ अफ्रीका में हो चुका है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत आज करेगी। ग्रुप ए के मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इस बड़े मंच पर जीत के साथ शुरुआत की जाए और सुपर सिक्स में जाने की अपनी स्थिति को मजबूत करे। टीम इंडिया इस मुकाबले में उदय सराहन जबकि बांग्लादेश की टीम महफुजूर रहमान रब्बी के नेतृत्व में उतरेगी। यदि आप भी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

IND U19 Vs BAN U19 Live Cricket Streaming

भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 वर्ल्ड कप लाइव स्ट्रीमिंग( साभार-Cricket Word Cup)

कब और कहां होगा भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला (India U19 vs Bangladesh U19 World Cup Match Venue)

भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला 20 जनवरी, शनिवार को मंगांउंग ओवल ब्लॉमफांटेन क्रिकेट स्टेडियम (Mangaung Oval, Bloemfontein) में खेला जाएगा।

End of Feed