IND vs BAN 2nd Test Day 2: पंत का बल्ला गरजा लेकिन शतक से चूके, जानिए दूसरे दिन की रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 23, 2022, 07:35 PM IST

India (IND) vs Bangladesh (BAN) 2nd Test Day 2: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रिषभ पंत ने शानदार पारी खेली लेकिन वो शतक से चूक गए। भारतीय टीम सिर्फ 87 रन की बढ़त ले सकी और 314 रन पर सिमट गई।

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Highlights: भारतीय टीम को शुरूआती संकट से निकालने वाले ऋषभ पंत शतक से सात रन से चूके और टीम पहली पारी में विशाल बढ़त लेने से चूक गई । बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को आखिरी सत्र में वापसी करते हुए भारत को पहली पारी में सिर्फ 87 रन की बढ़त लेने दी।

rishabh_pant

रिषभ पंत (AP)

बांग्लादेश के पहली पारी के 227 रन के जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 314 रन पर आउट हो गई । दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मेजबान ने बिना किसी नुकसान के सात रन बना लिये थे । नजमुल हुसैन शांतो पांच और जाकिर हुसैन दो रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले पंत और श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद भारतीय टीम विशाल बढत नहीं ले सकी । भारत ने चाय के बाद 90 रन जोड़कर छह विकेट गंवाये और इनमें से चार शाकिब अल हसन ने ली । बायें हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने 74 रन देकर चार विकेट चटकाये।

End of Feed