IND vs AUS Test Series Schedule: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे सारे मैच

Border Gavaskar Trophy 2024-25 schedule: भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी है। इस टेस्ट सीरीज में 5 मैच खेले जाएंगे जो कि ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग मैदानों पर होंगे जिसमें दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

Border Gavaskar Trophy 2024-25 schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में पांच अलग-अलग मैदानों पर किया जाएगा। इसका पहला मैच 22 नवंबर 2024 को पर्थ में खेला जाने वाला है। इसके बाद पांच मैचों की श्रृंखला एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में चलेगी।

IND vs AUS Test

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शेड्यूल (फोटो- ICC)

पर्थ के नए क्रिकेट ग्राउंड ने अब तक चार टेस्ट मैचों की मेजबानी की है और घरेलू टीम ने चारों में जीत हासिल की है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए इस किले को भेदना आसान नहीं होने वाला है। पर्थ में तेज गेंदबाजों को बढ़त हासिल होती है और यहां की पिच पर उछाल के साथ-साथ स्विंग भी मिलती है। ये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का हिस्सा है।

End of Feed