ऑस्ट्रेलिया के साल के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी ने बताया भारत दौरे को चुनौतीपूर्ण

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 31, 2023, 07:18 PM IST

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किए गए युवा तेज गेंदबाज लांस मॉरिस को सोमवार को साल का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी खिलाड़ी चुना गया। इसके बाद उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा है कि वो इसके लिए तैयार हैं।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज लांस मॉरिस का मानना है कि बोर्डर-गावस्कर श्रृंखला के दौरान भारतीय पिचों पर गेंदबाजी करना ‘चुनौतीपूर्ण’ होगा लेकिन यह उनके लिए सीखने के लिहाज से बहुत बड़ा मौका होगा। पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के टेस्ट और वनडे दौरे की शुरुआत नौ फरवरी से नागपुर में पहले टेस्ट के साथ करेगी।

Lance-Morris

लांस मॉरिस (साभार Cricket Australia)

भारत दौरे के लिए मिली है ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगहऑस्ट्रेलिया ने 24 वर्षीय मॉरिस को 18 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह दी है और सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में पदार्पण से चूकने के बाद उन्हें भारत के खिलाफ चार टेस्ट की श्रृंखला में यह मौका मिल सकता है। मॉरिस ने मंगलवार को ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो (भारत में गेंदबाजी गति का) फीडबैक बहुत अच्छा नहीं रहा है।'

End of Feed