IND vs AUS Today Match Live Score Free Streaming Online on Hotstar App LIVE: क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने अंत की ओर बढ़ गया है और खिताबी मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच भिड़ंत होने वाली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये दो टीमें जब भिड़ेंगी तो पूरी दुनिया इस मुकाबले का आनंद उठाने में लग जाएगी। मैच को जहां एक लाख से भी ज्यादा लोग मैदान में बैठकर देखेंगे वहीं घर पर बैठे लोगों के लिए भी इसका फ्री में लुत्फ उठाने की सुविधा दी गई है।
इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में है। टीम इंडिया जहां अपने तीसरे वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में लाखों फैंस के सामने उतरेगी। वहीं कंगारुओं की निगाहें अपने छठे खिताब पर रहेगी। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस विश्वकप में शानदार रहा है। जहां भारत अब तक अजेय रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया लगातार 8 मैच जीतकर आ रही है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच को मोबाइल फ्री में कैसे देखें लाइव?
वर्ल्ड कप का फाइनल स्टेडियम में जाकर देखने का हर किसी का सपना रहता है लेकिन स्टेडियम में एक सीमित संख्या में ही लोग आ सकते हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए घर बैठे या फिर ट्रेवल करते हुए भी मैच देखने की सुविधा दी गई है। खिताबी मुकाबले को अगर मोबाइल पर फ्री में देखना है तो आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर जाना होगा। यहां पर किसी भी नंबर से लॉग इन करके आप मैच का मुफ्त में आनंद उठा सकते हैं। वहीं अगर आपको इसे लैपटॉप पर देखना है तो इसके लिए डिज्नी प्लस का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
फाइनल मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है। इसका फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबले में टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा वहीं मैच की शुरुआत 2 बजे से की जाएगी।
