LIVEIND vs AUS World Cup 2023 Final Highlights: कंगारूओं ने फिर तोड़ा टीम इंडिया का सपना, छठवीं बार बनी चैम्पियन

IND vs AUS World Cup 2023 Final Highlights: कंगारूओं ने फिर तोड़ा टीम इंडिया का सपना, छठवीं बार बनी चैम्पियन
India vs Australia World Cup 2023 Final Highlights (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम ने एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया। पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 2015 में चैम्पियन बनी थी। वहीं, टीम इंडिया को दूसरी बार खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। इससे पहले टीम को को 2003 में ऑस्ट्रेलिया टीम ने ही हराया था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को ट्रॉफी दी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने 50 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का लक्ष्य दिया। विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल ने 107 गेंदों पर एक चौके की मदद से 66 रन बनाए। वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे 47 रन पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। ट्रैविस हेड मैच के हीरो रहे। उन्होंने मार्नस लाबुशेन के साथ चौथे विकेट के लिए 215 गेंदों की 192 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ले गए। हेड 120 गेंदों पर 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 137 रन की पारी खेली। भारत के जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
IND vs AUS Live Score: PM मोदी ने दिया चैम्पियन टीम को ट्रॉफी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को ट्रॉफी दी।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया से हिसाब चुकता नहीं कर पाई टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद एक बार फिर टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनने का सपना टूट गया। वहीं, इसके साथ टीम इंडिया 20 साल पुराने हार का बदला भी नहीं ले पाई। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले से पहले 2003 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को हराया था।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार बनी चैम्पियन
ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया। टीम ने इससे पहले 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब पर कब्जा जमाई थी।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया को फिर मिली हार
पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 2015 में चैम्पियन बनी थी। वहीं, टीम इंडिया को दूसरी बार खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। इससे पहले टीम को को 2003 में ऑस्ट्रेलिया टीम ने ही हराया था। पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने 50 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
IND vs AUS Live Score: जीत के करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है। टीम ने 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: ट्रैविस हेड ने जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 95 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरा शतक है।
IND vs AUS Live Score: हेड और लाबुशेन के बीच शतकीय साझेदारी
ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने शतकीय साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया टीम को संभाला। दोनों ने 120 गेंदों पर 102 रन की साझेदारी कर क्रीज पर डटे हुए हैं।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का आधा खेल हुआ खत्म
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 25 ओवर में 3 विकेट नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: हेड का एक और अर्धशतक
ट्रैविस हेड ने शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया टीम को संभाला। उन्होंने 58 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरा अर्धशतक है।
IND vs AUS Live Score: लाबुशेन और हेड क्रीज पर डटे
टीम इंडिया के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के ट्रैैविस हेड और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर डट गए हैं। टीम ने 21 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार
टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 100 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के करीब
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंच गई है। टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: 15 ओवर का खेल हुआ खत्म
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम का 15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 3 ओवर में 78 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: पावरप्ले हुआ खत्म
जवाब में खेलल ने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम का पावरप्ले खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में 6 की नेट रनरेट के साथ तीन विकेट पर 62 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: PM मोदी का कारवां अहमदाबाद एयरपोर्ट से निकला
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की टीम लड़खड़ाई
भारत के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम लड़खड़ा गई है। 50 रन के अंदर टीम के तीन धाकड़ बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।
IND vs AUS Live Score: 5 ओवर का खेल हुआ खत्म
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का 5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका
ऑस्ट्रेलिया टीम को 4.3 ओवर में 41 रन पर दूसरा बड़ा झटका लगा। डेविड वॉर्नर के बाद मिचेल मार्श भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 15 रन पर आउट हो गए। अब ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ पर हैं।
India vs Australia World Cup final: शमी ने दिया ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका
मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम को 7वें गेंद पर 16 रन पर पहला झटका लगा। डेविड वॉर्नर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 7 रन पर आउट हो गए। अब ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Score: पहले ओवर में आए 15 रन
टीम इंडिया के जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान पर 15 रन बनाए। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं।