क्रिकेट

IND vs AUS World Cup Final: Toss के बाद रोहित शर्मा और पैट कमिंस ने क्या कहा, यहां पढ़िए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 19, 2023, 01:58 PM IST

IND vs AUS World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, आइए जानते हैं कि टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने क्या कुछ कहा।

Image

भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल
  • ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • रोहित शर्मा ने कहा हम बल्लेबाजी करना चाहते थे

IND vs AUS World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के कप्तान रोहित शर्मा और पैट कमिंस ने टॉस के बाद क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

विश्व कप फाइनल का टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। काफी ड्राय विकेट लग रहा है। ओस भी बड़ा कारण है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करना बेहतर हो जाता है। टूर्नामेंट में हमारी कठिन शुरुआत रही, उसके बाद से हमसे कोई गलती नहीं हुई है। अब सब पूरी तरह से संयोजित है। हमने इस टीम के साथ बहुत खेला है। आज हमारी टीम सेमीफाइनल वाली ही होगी।"

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "मैं पहले बल्लेबाजी ही करता। अच्छी पिच लग रही है, बड़ा मैच है, बोर्ड पर रन लगाने होंगे। ये बेहतरीन मैच होने वाला है, जब भी हम यहां खेलते हैं, फैंस बड़ी संख्या में आते हैं। क्रिकेट के सभी आयोजनों का ये सबसे बड़ा मंच है। हमें बेहतर और शांत रहना है। फाइनल में टीम की कप्तानी करना सपना सच होने जैसा है। मुझे पता है कि हमारे सामने क्या है। हमें अच्छा खेलने और परिणाम हासिल करने की जरूरत है। आपको मैदान पर सही निर्णय लेने होंगे। ये कुछ ऐसा है जो हमने पिछले 10 मैचों में लगातार किया है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (सी), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article