क्रिकेट

IND vs AUS World Cup 2023: अगर बारिश ने डाला मैच में खलल, तो कैसे होगा विजेता का चयन? जानिए नियम

what happens if rain spoils IND vs AUS Final: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है। अहमदाबाद में वैसे तो बारिश के आसार नहीं है लेकिन अगर मौसम करवट लेता है और मैच का नतीजा कैसे निकलेगा इसे लेकर आईसीसी ने नियम स्पष्ट कर रखें हैं।

Image

अहमदाबाद का मौसम

Photo : AP

what happens if rain spoils IND vs AUS Final: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित मैच को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का सैलाब लगा हुआ है। जो स्टेडियम नहीं जा पा रहे हैं वे घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं। खैर मैच कहीं से भी देखें हर कोई चाहेगा कि ये पूरा हो और इसका नतीजा जरूर निकले।

इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में है। टीम इंडिया जहां अपने तीसरे वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में लाखों फैंस के सामने उतरेगी। वहीं कंगारुओं की निगाहें अपने छठे खिताब पर रहेगी। हालांकि अगर मैच में बारिश ने खलल डाल दिया तो विजेता का चयन कैसे किया जाएगा इसे लेकर आईसीसी ने नियम स्पष्ट कर दिए हैं।

अगर बारिश ने डाला खलल तो कैसे होगा विजेता का चयन

अहमदाबाद की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के आसार नहीं है। लेकिन अगर फिर भी मैच में खलल आता है और मौसम करवट ले लेता है तो इसका नतीजा निकालने के लिए आईसीसी ने नियम बनाए रखे हैं। अगर मैच बारिश के चलते पहले दिन पूरा नहीं हो पाता है तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। इसके नियमों के तहत मैच अगले दिन वहीं से शुरू होगा जहां पर रुका था। अगर दूसरे दिन भी नतीजा नहीं निकल पाता है तो वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दोनों देशों के बीच शेयर की जाएगी। ये विश्वकप के इतिहास में अभी तक नहीं हुआ है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article