IND vs AUS 1st Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st Test मैच कब, कहां और कैसे देखें?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 23, 2023, 07:15 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार 9 फरवरी को होने जा रहा है। आईए जानते हैं इस मुकाबले को आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं।

रोहित शर्मा और पैट कमिंस की कप्तानी वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार को होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन बार जीत के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली टीम इंडिया की नजर जीत का चौका लगाने पर है। वहीं पैट कमिंस अपनी कप्तानी में 8 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को खत्म करना चाहते हैं। ऐसे में दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को भारतीय सरजमीं पर होने वाली जंग का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में वर्चस्व की जंग का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

Rohit-Sharma-Pat-Cummins

रोहित शर्मा और पैट कमिंस

कब खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच? (IND vs AUS 1st Test Date)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 09 फरवरी से 13 फरवरी के बीच खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच? (India vs Australia first Test Time)

ऑस्ट्रेलिया और मेजबान भारत के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

किस ग्राउंड पर खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट? (IND vs AUS 1st Test Ground)

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच लाइव? (IND vs AUS 1st Test on TV)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप सुबह 9 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकेंगे। जबकि, डीडी स्पोर्ट्स भी फ्री डिश पर इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें? (When and where to watch IND vs AUS 1st Test Live streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

End of Feed