IND vs AUS 5th T20I Preview: टीम इंडिया के पास बेंच स्ट्रैंथ को परखने का मौका

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 3, 2023, 06:00 AM IST

IND vs AUS 5th T20I Preview: 5 मैच की टी20 सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी टीम इंडिया के पास आखिरी मुकाबले में अपनी बेंच स्ट्रैंथ को आजमाने का मौका है। इस क्रम में टीम वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकती है। इस सीरीज में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की है।

श्रृंखला में पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका के दौरे को ध्यान में रखकर श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर के प्रदर्शन पर विशेष गौर करेगी। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से टी20 श्रृंखला खेलनी है जिसमें अय्यर और चाहर की भूमिका अहम होगी।

India vs Australia

सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल (साभार-AP)

अय्यर ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रायपुर में शुक्रवार को उन्होंने पिछले एक साल से भी अधिक समय में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस मैच में उन्होंने सात गेंद का सामना करके आठ रन बनाए जिनमें कोई बाउंड्री शामिल नहीं है। इसलिए दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले अय्यर चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही वनडे विश्व कप में इस मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

End of Feed