IND U19 vs BAN U19 Match Toss Update: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IND U19 vs BAN U19 Match Toss Update: अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत और बांग्लादेश की टीम खेल रही है। बांग्लादेश का यह पहला मुकाबला है जबकि भारतीय टीम जीत के साथ यहां पहुंची है। पहले मुकाबले में उसने यूएसए को हराया था और अब उसकी नजर बांग्लादेश को हराने पर है।

IND U19 vs BAN U19 Match Toss Update: अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप ए के 7वें मुकाबले में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हो रहा है जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया बुलंद हौसले के साथ उतरेगी जबकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए यह पहला मुकाबला है। भारत ने पहले ंमुकाबले में यूएस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 6 विकेट से हरा दिया था। हालांकि, उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा था। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में फैंस की नजर वैभव के साथ-साथ टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर होगी। कप्तान आयुष म्हात्रे भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। यह मुकाबला बुलावायो के मैदान पर खेला जाएगा। हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेल गए कुल 27 मुकाबले में भारत ने 21 में जीत दर्ज की है जबकि केवल एक मुकाबला बांग्लादेश के नाम रहा है। भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने आखिरी मुकाबला साल 2020 में जीता था। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

aaj ka toss kaun Jeeta, today match toss live

भारत और बांग्लादेश, आज का टॉस कौन जीता (साभार-BCCI)

भारत बनाम बांग्लादेश टॉस का समय (IND U19 vs BAN U19 Toss Time)

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज के मैच का टॉस दोपहर 12.30 बजे होगा।

End of Feed