India U19 squad: UAE में होने वाले ACC U-19 महिला एशिया कप के लिए इंडिया U-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को महिला सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया है। टीम की कमान भाविका अहीर को सौंपी गई है। इस टीम में श्रेया एस चव्हाण को अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर जगह मिली है। अनादि तागड़े को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
एशिया कप के लिए अंडर-19 टीम (साभार-x)
भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। 2024 के बाद यह अंडर-19 महिला एशिया कप का दूसरा सीजन है। भारत ने टूर्नामेंट का पिछला सीजन जीता था। फाइनल में उसने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। भारत की टीम के ज्यादातक सदस्य अभी इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेल रहे हैं। वड़ोदरा में हो रहे इस सीरीज में फिलहाल भारतीय महिला अंडर-19 टीम 2-0 से आगे है। एशिया कप आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए खासा अहम रहने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही दो बार वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी नजर तीसरे वर्ल्ड कप पर है। एशिया कप में खुद को आजमाने का यह बढ़िया मौका अहीर एंड कंपनी के पास है।
भारत अंडर-19 टीम (India U19 squad): भाविका अहीर (कप्तान, विकेटकीपर, इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (विकेट कीपर), समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काश्वी, अक्षशा परमार, अनादि तागड़े (उपकप्तान), पलक सिंह।
