IND vs NEP U19: गेंदबाजों के बाद बरसे 'सहवाग', टीम इंडिया ने नेपाल को दी 10 विकेट से मात; पाकिस्तान से अगल मुकाबला

भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप में अपना दमदार आगाज किया है। गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के बाद आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य राजेश की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। नेपाल ने भारत के सामने 129 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टी20 स्टाइल में हासिल किया गया। भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है। यह मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Nep u19 vs Ind u19: अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मुकाबले में अंडर-19 टीम इंडिया ने नेपाल की अंडर-19 टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत की इस जीत में ईशान सूद, अर्जुन राजपूत, यशवीर गौड़ के अलावा आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) और लक्ष्य (Lakshya Rajesh Raichandani) ने अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने 42.3 ओवर में 128 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।

IND U19 vs NEP U19

भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। फोटो-ACC

अल-अमीरात में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ईशान सूद ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर नेपाल के सलामी बल्लेबाज प्रशिद्धा जैशी को 1 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद विकेटों की पतझड़ लग गई।

End of Feed