India T20 Squad: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की हुई छुट्टी

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी जबकि इस दौरे पर संजू सैमसन का नाम नहीं है। संजू फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्स हैं।

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी और इस टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं है। सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज का हिस्सा थे और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में फेल होने के बाद उनकी जगह वैभव सूर्यनंशी को खेलने का मौका मिला था। बीसीसीआई ने उन्हें ना शामिल करने का कोई कारण भी नहीं बताया है। वैभव का चयन होना यह दिखाता है कि टीम मैनेजमेंट 2028 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा तरजीह दे रही है।

INDIA T20 SQUAD

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम (साभार-x)

जिम्बाब्वे दौरे पर विकेटकीपर की भूमिका में दो नाम ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला है। इसके अलावा आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंककर सुर्खियां बटोरी थी। इतना ही नहीं लंबे वक्त बाद रिंकू सिंह और मयंक यादव की भी वापसी हुई है। स्पिन गेंदबाज के तौर पर हर्ष दुबे और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है, जबकि इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा रहे अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को मौका नहीं मिला है।

End of Feed