क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बदली भारतीय टीम, शिवम दुबे की अचानक हुई एंट्री

India Updated ODI Squad: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

Image

टीम इंडिया की अपडेटेड वनडे टीम। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Updated ODI Squad: इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को जहां एक तरफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, वनडे सीरीज के आगाज से पहले ही एक बुरी खबर सामने आ गई है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। वह टी20I सीरीज से पहले ही बाहर हो गए थे। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

बीसीसीआई ने सोमवार, 6 जुलाई को एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी चोट से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उनकी जगह वनडे टीम में शिवम दुबे को शामिल किया गया है। 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद नीतीश ने बाएं क्वाड्रिसेप्स में तकलीफ की शिकायत की थी। जांच के बाद, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें कुछ समय के लिए रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है, जिसके चलते उन्हें पहले टी20I सीरीज से बाहर होना पड़ा और अब वनडे टीम से भी बाहर हो गए हैं।

शिवम दुबे को मिला मौका

शिवम दुबे टी20 टीम के साथ इंग्लैंड में ही मौजूद हैं। वह टी20 सीरीज के बाद वनडे टीम के साथ भी बने रहेंगे। इसके बाद वह जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20I मैच की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए हरारे जाएंगे। यह सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपना पहला वनडे मैच 14 जुलाई को खेलेगी।

दो साल बाद हुई वापसी

शिवम दुबे को भारतीय वनडे टीम में लगभग दो साल बाद वापसी हुई है। दुबे ने अपना आखिरी वनडे मैच 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला था। इसके बाद से वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे।

इंग्लैंड के खिलाफ अपडेटेड भारतीय टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और शिवम दुबे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article