क्रिकेट

India Playing XI: गेंदबाजी लाइनअप में हो सकता है बदलाव, तीसरे टी20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

India Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया बदलाव कर सकती है। इंग्लैंड ने हमेशा की तरह 24 घंटे पहले प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी।

Image

भारत-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

India Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम, ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया की खराब गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब सवाल है कि तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया अपनी गलतियों से क्या सबक लेगा और उसके अनुसार क्या प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव किया जाएगा।

इंग्लैंड ने कर दिया प्लेइंग इलेवन का ऐलान

इंग्लैंड टीम ने अपनी परंपरा के अनुसार 24 घंटे पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया है और टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी जो दूसरे टी20 मुकाबले में थी।

टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव

दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ था। तीसरे मुकाबले में भी अभिषेक के साथ पारी का आगाज सूर्यवंशी हीं करेंगे। इसके अलावा बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की गुंजाइश ना के बराबर है। दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की गेंदबाजी सवालों के घेरे में रही थी। अक्षर पटेल को छोड़कर सभी 4 गेंदबाज महंगे साबित हुए थे। नतीजा टीम इंडिया 190 रन का स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई। रवि बिश्नोई ने तो 15.00 की इकोनॉमी से रन लुटाए और 4 ओवर में 60 रन दिए थे। टीम इंडिया की हार का एक प्रमुख कारण बिश्नोई ही थे जिन्होंने 17वें ओवर में 29 रन खर्चे।

ऐसे में तीसरे टी20 मुकाबले में टीम उन्हें बाहर रखने का फैसला कर सकती है। रवि बिश्नोई की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है। तीसरे मुकाबले में प्रिंस यादव को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा और किसी बदलाव की संभावन कम दिखती है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article