अय्यर की अनुपस्थिति में केएल राहुल का प्रमोशन, वेस्टइंडीज के खिलाफ इस दिन होगा टीम का ऐलान

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जल्द टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। इस स्थान के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के बीच मुकाबला है। चयन प्रक्रिया से जुड़े बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ’’यह पंत और जुरेल के बीच चयन है।

अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैच की आगामी वनडे सीरीज के लिए भारत का उप-कप्तान बनाया जा सकता है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे अभियान की शुरुआत तिरुवनंतपुरम से करेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच तीन अक्टूबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

INDIA VS AFGHANISTAN

भारत और अफगानिस्तान (साभार-x)

वेस्टइंडीज सीरीज और ईरानी कप के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को यहां किया जाना है। इससे एक दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। चयनकर्ताओं के प्रमुख अजीत अगरकर इस मुकाबले को देखने के लिए मौजूद रहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि अगरकर के निर्धारित अनुबंध की अवधि में यह चयन बैठक उनका आखिरी काम होगा। उनका अनुबंध चार अक्टूबर को समाप्त हो रहा है।

End of Feed