India Playing XI: क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ऐसी हो सकती है 5वें टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन

India Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला आज हैमिल्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है, लेकिन अब उसकी कोशिश जीत के साथ वनडे सीरीज में उतरने पर होगी।

India Playing XI: सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया को आखिरकार चौथे टी20 मुकाबले में पहली हार का सामना करना पड़ा। ग्लेन फिलिप्स की बल्लेबाजी और जैकब डफी की गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 87 रन से जीत लिया। न्यूजीलैंज की टीम पहले ही सीरीज हार चुकी है, लेकिन उसकी कोशिश आखिरी मुकाबला जीतकर बुलंद हौसले के साथ वनडे सीरीज में जाने की होगी। मेजबान टीम ने चौथे मैच में 259 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया और फिर टीम इंडिया को 172 रन पर रोक दिया। इस हार के बाद क्या 5वें टी20 मुकाबले में मेन इन ब्लू प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी?

India Playing XI

भारत की प्लेइंग इलेवन (साभार-x)

ओपनर

चौथे टी20 मुकाबले में ईशान किशन के फिट होने के बाद वैभव को बाहर जाना पड़ा था। 5वें मैच में भी उनके वापसी की संभावना ना के बराबर है। ऐसे में ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। चौथे मैच की तरह यहां भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों ओपनर वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। चौथे टी20 में सैमसन ने 4 जबकि अभिषेक ने 15 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली थी।

End of Feed