IND vs ENG Playing XI: वरुण के सरप्राइज एंट्री के बाद पहले वनडे में कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG Playing XI: भारत और इंग्लैंड मैच के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है। मिस्ट्री स्पिनर के आने से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है।

IND vs ENG Playing XI: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टीम मैनेजमेंट को उन्हें शामिल करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने 5 मैच की टी20 सीरीज में एक फाइफर सहित कुल 14 विकेट लिए थे। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर इस सीरीज में वरुण न केवल पहली बार प्लेयर ऑफ द मैच बने बल्कि प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए। इतना ही नहीं टी20 के बाइलेटरल सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया।

IND vs ENG Playing xi prediction

भारत और इंग्लैंड मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

अब सवाल उठता है कि क्या उन्हें केवल स्क्वॉड में शामिल किया गया है या फिर प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका भी मिलेगा? इस बात की पूरी संभावना है कि वरुण प्लेइंग इलेवन में भी जगह बनाने में कामयाब हों। वरुण के आने से टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन मे बदलाव करना पड़ सकता है।

End of Feed