India Playing XI: टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया की नजर अब वनडे सीरीज पर है। 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है। पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। फॉर्मेट बदलते ही टीम इंडिया पूरी तरह से बदल जाएगी और इसी के साथ सबको उम्मीद है कि इस दौरे पर पहली जीत के लिए तरस रही भारतीय टीम की किस्मत भी बदले। लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे हराना इतना भी आसान नहीं होगा और इसके लिए सीनियर खिलाड़ियों को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी।
भारत की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)
क्या शुभमन गिल लाएंगे नई किस्मत
अय्यर एंड कंपनी एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी। ऐसे में जब कप्तान के तौर पर शुभमन गिल उतरेंगे तो उम्मीद होगी कि वह अपने साथ टीम इंडिया की रूठी हुई किस्मत लेकर भी आएंगे। इंग्लैंड की धरती पर गिल की कप्तानी की शुरुआत धमाकेदार रही थी। रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने युवा टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ बराबरी की थी। अब कोशिश वनडे में भी उसी को दोहराने की होगी। गिल ने किंग कोहली के साथ जमकर पसीना बहाया है और उम्मीद है कि वह पहले वनडे में बतौर बल्लेबाज धमाकेदार वापसी करेंगे।
मैच विनर की होगी वापसी
फॉर्मेट बदलते ही टीम इंडिया बदल जाएगी। खासतौर से चार मैच विनर की वापसी होने वाली है, जिससे टीम एकदम बदली-बदली सी नजर आएगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल के आने से जहां बल्लेबाजी मजबूत होगी तो वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी। टी20 सीरीज में टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी की ही रही थी और बुमराह के आने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। बुमराह के अलावा प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव के खेलने की संभावना है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- क्या राहुल द्रविड़ होंगे इंग्लैंड के नए कोच?
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन-
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
