India Open Badminton 2024: प्रियांशु को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे प्रणय, अंतिम आठ में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 18, 2024, 11:50 PM IST

एचएस प्रणय ने हमवतन प्रियांशु राजावत को मात देकर इंडिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं चिराग शेट्टी और सात्विक साईराजरंकी रेड्डी की जोड़ी पुरुष युगल के अंतिम आठ में पहुंच गई है।

नई दिल्ली:विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय ने गुरुवार को पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए हमवतन भारतीय प्रियांशु राजावत को हराकर इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दूसरी वरीय पुरुष युगल जोड़ी भी आसान जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रही।

Chirag and Satwik

चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकी रेड्डी

अनुभव पड़ा प्रियांशु पर भारी

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी प्रियांशु को दूसरे दौर के मुकाबले में एक घंटा और 16 मिनट में 20-22, 21-14, 21-14 से हराया। क्वार्टर फाइनल में प्रणय की भिड़ंत चीनी ताइपे के वैंग जू वेई और उनके हमवतन सू ली यैंग के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी। एशियाई खेलों की चैंपियन सात्विक और चिराग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी ने ल्यु चिंग याओ और यैंग पो हान की चीनी ताइपे की दुनिया की 25वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में 21-14, 21-15 से जीत दर्ज की।

End of Feed