India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान, दो अलग-अलग कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी टीम

India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे पर दो अलग-अलद टीम की घोषणा की गई है। शुरुआती 3 मैच में टीम की कमान शुभमन गिल के पास है जबकि आखिरी दो मैच में अय्यर टीम की कमान संभालेंगे।

India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए मेंस सेलेक्शन कमेटी ने भारत की वनडे टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया पहले टी20 सीरीज खेलेगी और उसके बाद उसे 5 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। आखिर में टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग कप्तान की घोषणा की गई है। शुरुआती 3 वनडे में टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी जबकि बाकी दो मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेला जाएगा। पहले 3 मैच में श्रेयस अय्यर उप-कप्तान हैं जबकि बाकी बचे दो मैच में वह गिल की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालेंगे। गिल की जगह आखिरी दो मैच के लिए तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। आखिरी दो मैच के लिए ईशान किशन को उप-कप्तान बनाया गया है जबकि कुमार कुशाग्र को पहली बार मौका मिला है। इसके अलावा आखिरी दो मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह यश ठाकुर को और अंशुल कंबोज की जगह आकिब नबी को मौका मिला है। हैरानी की बात यह है कि ऋषभ पंत एक बार फिर से व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करने में नाकाम रहे हैं।

india odi squad

भारत की वनडे टीम (साभार-X)

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [उप-कप्तान], केएल राहुल [विकेटकीपर], नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।

End of Feed