भारत-इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया की शानदार क्षेत्ररक्षण से खुश फील्डिंग कोच टी दिलीप

IND vs ENG: टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम को अविश्वसनीय कैच लेने और रन रोकने का प्रयास करते हुए देखना बेहद संतोषजनक था। भारत ने जोस बटलर की टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4-1 की जीत के बाद तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया जिसमें खिलाड़ियों ने कई शानदार कैच लपके, रन आउट किए और बाउंड्री पर शानदार क्षेत्ररक्षण किया।

क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम को अविश्वसनीय कैच लेने और रन रोकने का प्रयास करते हुए देखना बेहद संतोषजनक था। भारत ने जोस बटलर की टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4-1 की जीत के बाद तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया जिसमें खिलाड़ियों ने कई शानदार कैच लपके, रन आउट किए और बाउंड्री पर शानदार क्षेत्ररक्षण किया।

T Dileep

टी दिलीप (BCCI/X)

दिलीप ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय में भारत की 142 रन की बड़ी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘हमने हर समय कुछ शानदार मौके बनाए। मुझे लगता है कि चाहे वह आउटफील्ड में शानदार क्षेत्ररक्षण हो या अद्भुत कैच लेना हो, पीछे की ओर दौड़ना हो और साथ ही मैच के अहम मोड़ पर महत्वपूर्ण रन आउट करना हो, मुझे लगता है कि सभी ने शानदार प्रयास किया।’’

End of Feed