India ODI Squad for Series against South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किसके हाथ आई कमान

बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है, जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका, किसके हाथ आई गिल की गैरमौजूदगी में टीम का कमान?

मुंबई: बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली से सजी 15 सदस्यीय टीम को कमान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में अनुभवी केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है। वनडे टीम में रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। ऋषभ पंत की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। पंत भी कप्तानी के दावेदार थे। रवींद्र जडेजा को भी टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल को वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

जसप्रीत बुमराह को दिया आराम, नीतीश को बतौर ऑलराउंडर मिला मौका

जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनकी टी20 सीरीज के लिए टीम में वापसी होगी। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे। उनका साथ देने के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में जगह दी गई है। हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज के लिए मौका नहीं मिला है वो भी टी20 सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे। टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए रवींद्र जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को भी जगह दी गई है।

End of Feed