किशन-कोहली के दम पर भारतीय टीम का करिश्‍मा, बांग्‍लादेश के खिलाफ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 10, 2022, 04:07 PM IST

India vs Bangladesh 3rd odi: भारतीय टीम ने इशान किशन और विराट कोहली की लाजवाब पारियों के दम पर बांग्‍लादेश के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में 409/8 का स्‍कोर बनाया। भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड स्‍कोर बनाया। यह भारतीय टीम का बांग्‍लादेश के खिलाफ सर्वश्रेष्‍ठ वनडे स्‍कोर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीसरा वनडे चट्टोग्राम में जारी
  • भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्‍ठ वनडे स्‍कोर बनाया
  • भारत के लिए इशान किशन और विराट कोहली ने उम्‍दा पारियां खेलीं

चट्टोग्राम: इशान किशन (210) (Ishan Kishan) और विराट कोहली (113) (Virat Kohli) की रिकॉर्ड तोड़ पारियों की बदौलत भारतीय टीम (India Cricket team) ने शनिवार को बांग्‍लादेश (Bangladesh Cricket team) के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में 409/8 का विशाल स्‍कोर बनाया।

kohli ishan

इशान किशन और विराट कोहली

किशन-कोहली के दम पर भारतीय टीम ने इतिहास रचा और तीसरे वनडे में ऐसा कमाल हुआ, जो वनडे इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ था। भारत ने बांग्‍लादेश के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्‍ठ वनडे टीम स्‍कोर बनाया। मेन इन ब्‍ल्‍यू ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए।

End of Feed