भारतीय टीम को पहले वनडे में शर्मनाक हार के बाद लगा एक और गहरा सदमा, लगा भयंकर जुर्माना

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 5, 2022, 05:19 PM IST

India cricket team fined for slow over rate: भारतीय टीम को बांग्‍लादेश के हाथों पहले वनडे में एक विकेट की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा और इसके बाद उसे एक और तगड़ा झटका लगा। भारतीय टीम पर मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत को बांग्‍लादेश के हाथों पहले वनडे में मिली 1 विकेट की शिकस्‍त
  • भारतीय टीम पर धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगा
  • भारत और बांग्‍लादेश के बीच दूसरा वनडे बुधवार को खेला जाएगा

मीरपुर: भारतीय खिलाड़ियों पर बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को यहां खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए उनकी मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच एक विकेट से गंवाया था।

fine india

भारतीय टीम पर भारी जुर्माना लगा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि भारत ने निर्धारित समय में चार ओवर कम किए थे। खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के धीमी ओवर गति से जुड़े अनुच्छेद 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में ओवर पूरे न करने पर खिलाड़ियों पर प्रति ओवर की दर से उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

End of Feed