IND vs AUS: घर में ही रहेगा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का टाइटल, लगातार चौथी बार सीरीज पर कब्जा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 13, 2023, 04:24 PM IST

Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट का परिणाम ड्रॉ रहा। इसके बाद भी भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी को दो विकेट के नुकसान पर 175 रन पर पारी घोषित कर दी थी।

Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS: बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी का टाइटल एक बार फिर भारत में रहेगा। अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट मैच का पारिणाम ड्रॉ पर खत्म हुआ। इसके बावजूद भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। सीरीज में भारत ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। भारत ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार चौथी बार सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत को इस सीरीज में अंतिम बार 2014 में हार मिली थी। इसके बाद से भारत लगातार अजेय है।

IND VS AUS

जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ी।

सीरीज में 2-1 का सिलसिला बरकरार

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2-1 से जीत का सिलसिला बरकरार है। भारत ने 2017 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया था। इसी तरह 2018 में भी टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। दो साल के बाद यानी 2020 में दोनों टीमें एक बार फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने उतरी और इस सीरीज में भारत ने 2-1 से कब्जा जमाया था। यही सिलसिला 2023 में भी जारी रहा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

End of Feed