IND vs USA Highlights: सूर्या की पारी से टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, सुपर-8 में पक्की की जगह

IND vs USA Highlights: टीम इंडिया ने यूएसए को 7 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। जीत के लिए टीम इंडिया के सामने 111 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 8 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने यूएसए को 7 विकेट से हराया
  • सूर्यकुमार यादव ने खेली अर्धशतकीय पारी
  • सुपर-8 में टीम इंडिया पक्की की जगह

IND vs USA Highlights: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। नासाउ में खेले गए मुकाबले में उसने मेजबान यूएसए को 7 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए टीम इंडिया के सामने 111 रन का लक्ष्य था जिसे उसने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इससे पहले 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरी ही गेंद पर किंग कोहली का विकेट खो दिया। कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए। इससे पहले कि टीम इंडिया संभल पाती, सौरव ने रोहित शर्मा को भी 3 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। 10 रन के स्कोर पर टीम इंडिया दोनों ओपनर को खो चुकी थी।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

भारत बनाम यूएसए (साभार-AP)

पंत और सूर्या ने संभाला

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े और टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी, लेकिन 20 गेंद पर 18 रन बनाकर पंत भी आउट हो गए। 39 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। उन्हें अली खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पंत ने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया।

End of Feed