IND vs SL Highlights: गौतम और सूर्या के नेतृत्व में टीम इंडिया ने जीती पहली टी20 सीरीज

IND vs SL Highlights: भारत ने बारिश से बाधित मैच में श्रीलंका को हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस तरह सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की जोड़ी ने पहली टी20 सीरीज जीत ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने जीता दूसरा टी20 मुकाबला
  • सीरीज में लिया 2-0 की अजेय बढ़त
  • काम कर गई सूर्या और गौतम की जोड़ी

IND vs SL Highlights: भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट से हरा दिया। बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया को 8 ओवर में 78 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। भारत की ओर यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 15 गेंद में 30 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्का लगाया। इस छोटी से पारी के दौरान उन्होंने साल 2024 में 1,000 रन का आंकड़ा भी छू लिया। हार्दिक पांड्या ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। वह 9 गेंद में 22 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि पंत ने 2 गेंद में 2 रन बनाए। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।

India vs Sri Lanka Highlights

भारत बनाम श्रीलंका (साभार-AP)

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जायसवाल और संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत की। 3 गेंद पर जब टीम का स्कोर 6 रन था तब बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। ज्यादा देर तक बारिश होने के कारण भारत को 8 ओवर में 78 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।

End of Feed