भारत-पाकिस्तान अब तक 7 बड़े फाइनल में आए आमने-सामने, जानिए किसका पलड़ा रहा भारी

IND vs PAK Cricket Final: भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अब तक 5 या उससे ज्यादा टीमों वाले बड़े टूर्नामेंट में कुल 7 बार फाइनल मुकाबले में टकरा चुकी हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि इसमें किस टीम का पलड़ा भारी रहा है और कब-कब यह फाइनल हुए हैं।

IND vs PAK Cricket Final: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा हाई-वोल्टेज होता है, लेकिन जब बात किसी फाइनल की हो तो रोमांच दोगुना हो जाता है। दोनों टीमें अब तक 5 या उससे ज्यादा टीमों वाले बड़े टूर्नामेंट में कुल 7 बार फाइनल में टकरा चुकी हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि इसमें किस टीम का पलड़ा भारी रहा है और कब-कब यह फाइनल हुए हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस को खुशी होगी कि इस रिकॉर्ड में टीम इंडिया का पलड़ा 4-3 से भारी है।

IND vs PAK (4)

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक हुए फाइनल (फोटो साभार- AI)

साल 1984 में पहली भिड़ंत

किसी बड़े फाइनल में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों की पहली भिड़ंत 1984/85 में बेन्सन एंड हेजेज वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुई थी। मेलबर्न में खेले गए इस टूर्नामेंट को क्रिकेट का मिनी वर्ल्ड कप कहा जाता था। फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए थे। भारत ने कृष्णमाचारी श्रीकांत की 67 रनों की पारी से 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की। कप्तान सुनील गावस्कर को ट्रॉफी के साथ पूरी टीम को ऑडी कार भी मिली थी।

End of Feed