IND A vs Pakistan A Live Streaming: इंडिया-ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला आज, कब और कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

इंडिया ए और पाकिस्तान ए टीमों को बीच दोहा में चल रहे एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 के ग्रुप ए का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। जानिए कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं इस महा-मुकाबले का प्रशंसक लुत्फ।

IND A vs Pakistan A ODI Match Live Streaming: दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 में रविवार को चिरप्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीमों का आमना सामना होने जा रहा है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपने अपने मुकाबले जीतने के बाद एक दूसरे का आमना सामना करने जा रही हैं। भारतीय टीम नेपाल को 306 रन के करारे अंतर और पाकिस्तान ने यूएई को 61 रन से हराने के बाद इस मुकाबले में उतरी हैं। जहां दोनों टीमें के खिलाड़ियों की खेल और कौशल के साथ-साथ मानसिक मजबूती और धैर्य की परीक्षा होगी। भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है वहीं पाकिस्तानी टीम की कप्तानी अब्दुल समद संभाल रहे हैं। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर नेपाल के खिलाफ नाकाम रहा था ऐसे में रविवार को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे आतिशी बल्लेबाजों पर सबकी नजरें रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं मैच के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।

IND A vs PAK A

इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच प्रीव्यू

कब और कहां खेला जाएगा इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए का मैच? ( When and Where IND A vs Pakistan A Match)

इंडिया-ए बनाम पाकिस्तान ए का मैच 22 नवंबर, 2026 रविवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,दोहा में खेला जाएगा।

End of Feed