IND A vs NZ A: बारिश के कारण ड्रॉ हुआ तीसरा टेस्ट, बुमराह और जडेजा को नहीं मिला अभ्यास का मौका

भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया, जिससे जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को अभ्यास का मौका नहीं मिला। हालांकि, यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर अपनी फॉर्म हासिल की। जबकि साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने अपनी फॉर्म वापस पा ली है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच खेला का तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्ऱॉ पर खत्म हो गया। तीसरे और चौथे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका, जिसके चलते मैच बिना नतीजे के समाप्त हो गया। दूसरे दिन जब खेल रुका था, तब न्यूजीलैंड-ए का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 36 रन था। तीसरे दिन भी बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। चौथे दिन मंगलवार को भी यही हुआ।

Jadeja and Bumrah

तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच रद्द। फाइल फोटो

इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 464 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद न्यूजीलैंड-ए की पारी आई, लेकिन सिर्फ 14 ओवरों का खेल ही हो सका। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 10 और जैक गिब्सन एक रन बनाकर नाबाद रहे। यह मैच भारत के मुख्य गेंदबाजों के लिए अभ्यास का अच्छा मौका था जो उनके हाथ से चला गया।

End of Feed