IND A vs AUS A Women: इंडिया ए की टीम नहीं रच पाई इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से दी मात

India A vs Australia A Highlights: ऑफ स्पिनर एमी एडगर के पांच विकेट के बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने रविवार को यहां एकमात्र अनधिकृत महिला टेस्ट के अंतिम दिन भारत ए को छह विकेट से हरा दिया।

India A vs Australia A Highlights:ऑफ स्पिनर एमी एडगर के घातक स्पेल और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार योगदान की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने एकमात्र अनधिकृत महिला टेस्ट में भारत ए को छह विकेट से हरा दिया।एडगर ने 57 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने दिन के दूसरे ओवर में वीजे जोशीथा को आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया और भारत ए की दूसरी पारी को 286 रन पर समेट दिया। इस तरह मेजबान टीम को जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य मिला।

BCCI WOMEN

भारतीय महिला टीम (फोटो- BCCI WOMENX)

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की दमदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।रेचल ट्रेनामन (64 रन) और कप्तान ताहलिया विल्सन (46 रन) ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

End of Feed