IND A vs ENG LIONS: जीत के करीब पहुंची इंग्लैंड लॉयंस, अभिमन्यु ईश्वरन का फ्लॉप शो जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2024, 10:13 PM IST

इंडिया-ए टीम इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अनॉफीशियल टेस्ट के तीसरे ही दिन हार के कगार पर पहुंच गई है। टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का बल्ला दूसरी पारी में भी नाकाम रहा।

अहमदाबाद: अभिमन्यु ईश्वरन का संभावित रूप से करियर बदलने वाले मुकाबलों में विफलता का दौर जारी रहा जिससे इंग्लैंड-ए की टीम शुक्रवार को पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के बाद इंडिया-ए पर बड़ी जीत से छह विकेट दूर है। इंडिया-ए ने 490 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप तक चार विकेट 159 रन पर गंवा दिये थे। अंतिम दिन भारतीय टीम को जीत दर्ज करने के लिए 331 रन की जरूरत होगी और उसके पास केवल दो मजबूत बल्लेबाज बी साई सुदर्शन और विकेटकीपर कोना भरत बचे हैं। सलामी बल्लेबाज सुदर्शन 53 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि भरत अभी बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

England Lions

इंग्लैंड लॉयंस

163 रन पर इंग्लैंड लॉयंस ने घोषित की दूसरी पारी

सरफराज खान (67 गेंद में 55 रन) अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। इससे पहले इंग्लैंड लॉयंस के बल्लेबाजों ने स्पिनर मानव सुतार और पुलकित नारंग के खिलाफ तेजी से रन बनाकर 29 ओवर में छह विकेट पर 163 रन पर दूसरी पारी घोषित की। पहली पारी में 154 रन से शानदार शतक जड़ने वाले कीटन जेनिंग्स ने दूसरी पारी में 65 गेंद में 64 रन बनाये। उन्होंने जेम्स रियू के साथ 95 रन की भागीदारी निभायी। रियू 61 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिन की शुरूआत में भारतीय टीम 227 रन पर सिमट गयी थी जिसमें रजत पाटीदार ने 151 रन बनाये।

End of Feed