IND W vs SA W : भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का हाल

IND W vs SA W Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है। जानिए इस मुकाबले के दौरान कैसा होगा चेन्नई में पिच का मिजाज और मौसम का हाल111498202?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच पहला टी20 आज
  • चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
  • बारिश की संभावनाओं के बीच जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND W vs SA W : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे और टेस्ट क्रिकेट के बाद अब तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान जहां हरमनप्रीत कौर(Harmanpreet Kaur) के हाथों में है वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी लौरा वोलवर्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में होगी। दोनों टीमें सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं भारत-दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले सीरीज के पहले टी20 मुकाबले के दौरान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

IND W vs SA W Pitch and Weather Report

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टी20 पिच और वेदर रिपोर्ट

चेन्नई का मौसम (Chennai Weather)

दक्षिण अफ्रीका और भारत की महिला क्रिकेट टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 PM बजे होगा। चेन्नई में शाम 6 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उस वक्त बारिश की संभावना 49 प्रतिशत तक है। हालांकि मैच के शुरू होने यानी 7 बजे बारिश की संभावना 34 प्रतिशत तक होगी। रात दस बजे बारिश की संभावना 71 प्रतिशत तक है। ऐसे में मैच में बारिश निश्चित तौर पर खलल डालेगी और मैच बारिश की भेंच चढ़ जाए तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

End of Feed