IND-W vs PAK-W Live Cricket Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्‍तान महिला मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 10:56 AM IST

IND-W vs PAK-W T20 Live Score, India vs Pakistan Women's Asia Cup Live Cricket Score Streaming Online: भारत महिला और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान महिला के बीच आज महिला एशिया कप का हाई वोल्‍टेज मुकाबला सिलहट में खेला जाएगा। जानिए, इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और पाकिस्‍तान महिला के बीच आज एशिया कप में भिड़ंत
  • महिला एशिया कप की अंक तालिका में टॉप-2 पर हैं भारत और पाकिस्‍तान
  • जानिए भारत-पाक मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं

IND-W vs PAK-W T20 Live Score, India vs Pakistan Women's Match Live Cricket Score Streaming Online: भारत महिला और पाकिस्‍तान महिला के बीच आज सिलहट में महिला एशिया कप का हाई वोल्‍टेज मैच खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय महिला टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अपने शुरूआती तीनों मैच जीतकर वह अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर जमी हुई है। वहीं बिस्‍माह मरूफ की अगुवाई वाली पाकिस्‍तान ने तीन में से दो मैच जीते और वह अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। महिला एशिया कप में आज दो टॉप टीमों की भिड़ंत है तो मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्‍मीद है।

जेमिमा रॉड्रिग्‍ज

जेमिमा रॉड्रिग्‍ज

भारत ने महिला एशिया कप में अपने पहले तीन मैचों में श्रीलंका को 41 रन से मात दी। फिर मलेशिया को डकवर्थ लुईस पद्यति के आधार पर 41 रन से मत दी। इसके बाद यूएई को 104 रन के विशाल अंतर से हराया। वहीं पाकिस्‍तान ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 9 विकेट से रौंदा। फिर बांग्‍लादेश को भी 9 विकेट से हराया। इसके बाद थाईलैंड के हाथों उसे 4 विकेट से शिकस्‍त मिली। पाकिस्‍तान की कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी। चलिए आपको बताते हैं कि भारत-पाक महिला मैच का लाइव प्रसारण आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

End of Feed