IND-W vs NEP -W Preview: वुमेंस एशिया कप में जीत की हैट्रिक दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम, नेपाल से मिलेगी टक्कर

India Women vs Nepal Women Preview: श्रीलंका में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अगले मैच में नेपाल क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है। दांबुला में खेले जाने वाला ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

India Women vs Nepal Women Preview: पहले दो मैच में आसान जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के मंगलवार को यहां होने वाले अपने अंतिम मैच में नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया था।नेपाल अपने पहले मैच में अमीरात को हराने में सफल रहा था लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत का सेमीफाइनल में जगह बनाना तय लग रहा है जबकि पाकिस्तान ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने रन रेट में काफी सुधार किया है।

indian women cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI WOMEN)

भारत की दमदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम हालांकि अन्य टीमों की स्थिति पर गौर करने के बजाय अपने विजय अभियान को जारी रखने पर ध्यान देगी। उसने अभी तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसे वह जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी।स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी जबकि अमीरात के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष ने अर्धशतक जड़े थे।विस्फोटक बल्लेबाज घोष ने अमीरात के खिलाफ 29 गेंद पर 64 रन बनाए थे जिससे भारत महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार 200 रन का आंकड़ा छूने में सफल रहा। हरमनप्रीत ने 47 गेंद पर 66 रन बनाकर सूत्रधार की भूमिका निभाई थी।

End of Feed