LIVEIND vs ZIM Highlights: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी हाफ सेंचुरी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
IND vs ZIM Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-0 और तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद भारत की युवा टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने जिम्बाब्वे पहुंची। जहां उसका पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मेजबान जिम्बाब्वे के सामने था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने जीत लिया है।

IND vs ZIM Highlights: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी हाफ सेंचुरी, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
IND vs ZIM Highlights: जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत में भारत के सबसे युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 19 गेंदों में 50 रन बनाकर बड़ी भूमिका निभाई। वैभव के अलावा ईसान किशन ने 35 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन बनाए। भारत ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
जिम्बाब्वे ने दिया था 126 रनों का टारगेट
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए थे और भारत को 126 रनों का टारगेट दिया था। भारत की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं शिवम दुबे और रवि विश्नोई को एक-एक विकेट मिला है। हालांकि, डेब्यूटेंट अशोक शर्मा अपने पहले मैच में कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए।
भारत ने की पहले गेंदबाजी
इससे पहले मुकाबले का टॉस भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें थीं। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी आज के प्लेइंग-11 में जगह मिली थी जबकि तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने भारत के लिए डेब्यू किया।
भारत बनाम जिम्बाब्वे हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 14 टी20 मैच हुए हैं। भारत ने जिम्बाब्वे को 11 मुकाबले में हराया है। वहीं, ज़िम्बाब्वे सिर्फ तीन टी20 मैचों में जीत दर्ज कर सका है। मौजूदा सीरीज जिम्बाब्वे में होने जा रही है। जिम्बाब्वे में हुए भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैचों के आंकड़ों क देखें तो ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने अब तक मेजबान टीम के खिलाफ 12 टी20 मुकाबले खेले हैं और इनमें 9 मैच भारत जीता और तीन मुकाबलों में मेजबान जिम्बाब्वे टी20 टीम को जीत हासिल हुई।
भारत टीम की फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।
जिम्बाब्वे टीम की फुल स्क्वॉड
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काया, रिचर्ड नगारावा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजारबानी, बेन करन, तफाद्जवा त्सिगा, न्यूमैन न्याम्हुरी।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: सीरीज में 1-0 से आगे हुआ भारत
भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अब भारत की निगाहें अगले मैच को जीतकर सीरीज जीतने पर होंगी।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत में भारत के सबसे युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 19 गेंदों में 50 रन बनाकर बड़ी भूमिका निभाई।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: भारत का स्कोर 10 ओवर में 96 रन
जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने पहले 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 60 गेंदों में मात्र 30 रनों की जरूरत है। यहां से लग रहा है कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जाएगा।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: भारत को जीत के लिए चाहिए 72 गेंदों में 48 रन
जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 72 गेंदों में 48 रनों की जरूरत है। ईशान किशन 17 और श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी हुए 50 रन बनाकर आउट
वैभव सूर्यवंशी पचासा जड़ते ही आउट हो गए। उन्हें रिचर्ड नगारावा की गेंद पर बेन करन ने कैच आउट किया। वह 50 रन बनाकर आउट हो गए। नगारावा की गेंद में चौड़ाई भी थी और लेंथ भी सही थी। इस गेंद को सूर्यवंशी कवर की तरफ मारना चाहते थे लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद डीप थर्ड पर कैच हो गई। वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी हाफ सेंचुरी
जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम के सबसे युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 18 गेंदों में पचासा जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 तूफानी छक्के जड़े। सूर्यवंशी की यह भारतीय टीम के लिए मात्र चौथी पारी है, जिसमें अर्धशतक जड़कर उन्होंने अपने इरादे जता दिए हैं।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: 8 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए अभिषेक शर्मा
जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उनका कैच ब्रैड इवांस ने पकड़ा। पूरे मैच में अभिषेक सहज नहीं दिख रहे थे और आखिरकार अपना विकेट फेंककर चले गए।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी ने दिखाए अपने तेवर
जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम के सबसे युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी आज अपना तेवर दिखा रहे हैं। उन्होंने भारतीय पारी के दूसरे ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा। वहीं दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा भी मौजूद हैं। भारत ने पहले दो ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 20 और अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: खाली हाथ लौटे डेब्यूटेंट अशोक शर्मा
आज भारत के लिए अशोक शर्मा ने अपना टी20 डेब्यू किया। हालांकि, आज के मैच में वह कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। भारत की तरफ से प्रिंस यादव और मयंक यादव को दो-दो विकेट मिला। वहीं शिवम दुबे और रवि विश्नोई को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा। जबकि डेब्यूटेंट अशोक शर्मा ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 29 रन दिए। लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। अशोक शर्मा ने दो वाइड भी फेंकी।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 126 रनों का टारगेट
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने भारत को 126 रनों का टारगेट दिया है। भारत की निगाह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली टी20 जीत पर होगी।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे का स्कोर 17 ओवर में 98 रन
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। जिम्बाब्वे की पारी के अब तीन ओवर ही बचे हैं और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने के लिए तेजी से रन बनाने होंगे। अभी
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे की आधी टीम लौटी पवेलियन
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। जिम्बाब्बे की आधी टीम 64 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है। रवि विश्नोई ने सबसे शानदार नजर आ रहे जिम्बाब्बे के बल्लेबाज रयान बर्ल को आउट करके टीम को पांचवा झटका दिया। बर्ल ने आउट होने से पहले सबसे अधिक 26 रन बनाए।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे ने लगाया पारी का पहला छक्का
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने अपनी पारी का पहला छक्का 10 ओवर के बाद लगाया है। शिवम दुबे की गेंद पर रयान बर्ल ने टीम का पहला छक्का जड़ा। दुबे की लेंथ बॉल पर बर्ल पीछे गए और अगला पैर हटाकर डीप मिड-विकेट के ऊपर से जोरदार शॉट मारकर छक्का जड़ा।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे के कप्तान भी आउट
भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे ने अपना चौथा विकेट भी खो दिया है। शिवम दुबे ने कप्तान सिकंदर रजा को आउट कर दिया है। उन्हें सूर्यांश शेडगे के हाथों शिवम दुबे ने कैच आउट कराया। शिवम दुबे की गेंद कोई खास नहीं थी, लेकिन रजा ने उसे सीधे डीप स्क्वायर लेग पर फील्डर के हाथों में मार दिया।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे की पारी के 5 ओवर समाप्त
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने अपने पहले 5 ओवर में तीन विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के गेंदबाज शानदार बॉलिंग कर रहे हैं। अभी तक मयंक यादव ने दो और प्रिंस यादव ने एक विकेट झटक लिए हैं।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट भी गिरा
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। मयंक यादव ने अपने तीसरे ओवर में जिम्बाब्वे के एक और बल्लेबाज को आउट कर दूसरा और टीम का तीसरा विकेट झटका है।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: पहली ही गेंद पर भारत ने झटका विकेट
जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने पहली ही गेंद पर पहला विकेट झटक लिया है। मयंक यादव ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर पवेलियन भेज दिया। उनका कैच विकेटकीपर ईशान किशन ने पकड़ा। भारत ने पहली ही गेंद पर रिव्यू लिया और ब्रायन बेनेट को पवेलियन लौटना पड़ा। भारत और मयंक यादव के लिए यह एक शानदार शुरुआत रही। मयंक यादव ने 149 किमी/घंटा की एक बेहतरीन गेंद से शुरुआत की और ऑफ के करीब बैक ऑफ लेंथ और गेंद बाहर निकली। जिस पर बेनेट क्रीज फंस गए। उन्होंने इस गेंद पर अपना बल्ला अड़ाया और पतला बाहरी किनारा लगकर गेंद कीपर के हाथों में चली गई। हालांकि, अंपायर ने उंगली नहीं उठाई लेकिन स्टंप्स के पीछे किशन आश्वस्त थे और चाहते थे कि अय्यर रिव्यू लें। उन्होंने लिया और रीप्ले में अल्ट्राएज पर हलचल दिखी।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर:जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रेयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवांशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा
IND बनाम ZIM लाइव स्कोर: भारत ने जीत टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।