IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर 3 मैच की टी20 सीरीज में किया सूपड़ा साफ

IND vs ZIM Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर 3 मैच की टी20 सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। अय्यर की कप्तानी में यह भारत की पहली सीरीज जीत है।

IND vs ZIM, लाइव स्कोर: भारत ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियों के अनुरूप खेली गई 81 रन की शानदार पारी और तेज गेंदबाज मयंक यादव (29 रन देकर तीन विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन बदौलत रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की। इंग्लैंड से 0-4 से और आयरलैंड से 0-2 से श्रृंखला गंवाने के बाद यह भारत की शानदार वापसी रही।

ind vs Zim Live Score

भारत और जिम्बाब्वे लाइव स्कोर (साभार-X)

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद भारत को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में थोड़ी मुश्किल पिच का सामना करना पड़ा लेकिन सूर्यवंशी ने अपनी 49 गेंदों की संयमित पारी के दौरान अपनी बल्लेबाजी का एक अलग ही अंदाज दिखाया जिसमें आठ चौके और चार छक्के जड़े थे। इससे भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

End of Feed