IND vs ZIM Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Zimbabwe Playing X1: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के युवा टोली का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज (13 जुलाई 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दोनों टीमें नई रणनीति के साथ उतरेगी। अभी टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है और चौथे मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। टीम को सीरीज के पहले मुकाबले में हार मिली थी, लेकिन अगले ही मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने हिसाब चुकता कर लिया। टीम इंडिया ने सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले में जीत हासिल की। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम चौथे मुकाबले में होम ग्राउंड का फायदा उठाते हुए जीत हासिल करने के साथ बढ़त को बराबर करने की कोशिश करेगी।
टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे का जीत प्रतिशत कम
टीम इंडिया के खिलाफ मेजबान टीम जिम्बाब्वे का जीत प्रतिशत बहुत कम है। गुगल के मुताबिक, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 90% है, जबकि सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम जिम्बाब्वे का जीत प्रतिशत सिर्फ 10% है।
IND और ZIM हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले से पहले दोनों टीमों के टी20 फॉमेंट के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों टीमों के बीच अभी तक कुल 11 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम को 11 टी20 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, इस साल की बात करें तो दोनों टीमें चौथी बार आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर है।
IND vs ZIM T20 Match, भारत और जिम्बाब्वे
दिनांक: 13 जुलाई 2024
समय: 4: 30 PM
मैदान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
भारत और जिम्बाब्वे ड्रीम-11 भविष्यवाणी
विकेटकीपर: संजू सैमसन।
बल्लेबाज: शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल।
ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा।
गेंदबाज: आवेश खान, रवि बिश्नोई, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी।
भारत और जिम्बाब्वे कप्तान और उप कप्तान
कप्तान: वॉशिंगटन सुंदर।
उप-कप्तान: सिकंदर रजा।
भारत स्कॉड (India Squads)
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।
जिम्बाब्वे स्क्वॉड (Zimbabwe Squads)
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), इनोसेंट कैया, वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, तेंडाई चतारा, ब्रैंडन मावुता , डायोन मायर्स, फराज अकरम, अंतुम नकवी।
(*Disclaimer: भारत और जिम्बाब्वे की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
