Ind vs ZIM 1st T20 Dream11 Prediction: भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच आज यहां चुनें ड्रीम इलेवन टीम, गिल के नेतृत्व में उतरेगी युवा भारतीय टीम

IND vs ZIM Dream11 Prediction in Hindi, india vs zimbabwe Playing 11: 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज शनिवार से हो जाएगा। पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया शुभमन गिल के नेतृत्व में जबकि जिम्बाब्वे सिकंदर रजा के नेतृत्व में उतरेगी। आज के लिए IND vs ZIM ड्रीम11 टीम भविष्यवाणी, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, फैंटेसी टिप्स

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे ड्रीम11 टीम
  • IND vs ZIM Match हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा पहला टी20

IND vs ZIM Dream11 Prediction Today Match in Hindi: टीम इंडिया पहली बार अपने तीन दिग्गज खिलाड़ी के संन्यास के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरेगी। टीम जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल के नेतृत्व में युवा टीम के साथ उतरेगी। 6 जुलाई से 14 जुलाई के बीच होने वाले 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज शनिवार को हो जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला शाम 4.30 बजे खेला जाएगा। इस दौरे पर टीम इंडिया के कोच वीवीएस लक्ष्मण हैं। इस मुकाबले में फैंस की नजर युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी। रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा और रियान पराग जैसे बल्लेबाज एक्शन में होंगे जबकि केकेआर की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले हर्षित राणा को भी पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आया है।

ind vs zim dream 11.

भारत बनाम जिम्बाब्वे ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

IND vs ZIM Match Today: 3 से ज्यादा खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में गिल के नेतृत्व में पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से 3 से ज्यादा खिलाड़ी अपना ड़ेब्यू कर सकते हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा और रियान पराग के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और गेंदबाज तुषार देशपांडे या फिर हर्षित राणा को डेब्यू कैप दी जा सकती है। चर्चा इस बात की भी है कि गिल के साथ ओपनिंग का दारोमदार रुतुराज गायकवाड़ नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा के ऊपर होगी। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की बात करें तो टीम सिंकदर रजा के नेतृत्व में उतरेगी जिसमें क्लाइव मेडनेड और डियोन मायर्स जैसे खिलाड़ी हैं।

End of Feed